{"_id":"5aa55f6c4f1c1bbf758b4cdb","slug":"61520787308-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान नहर में गिरी कार,नौजवान पानी में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान नहर में गिरी कार,नौजवान पानी में बहा
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान नहर में गिरी कार, युवक पानी में बहा
चार घंटे की मशक्कत के बाद कार को निकाला
गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
स्थानीय मचाकी वाले पुल के पास रविवार को एक कार बेकाबू होकर राजस्थान नहर में गिर गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने कार को तो नहर से निकाल लिया, लेकिन कार में सवार नौजवान पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश में गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
सोसाइटी नगर निवासी जगदीप सिंह (23) गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर सर्जिकल स्टोर परकाम करता है। घटना के समय वह रणजीत सिंह नामक व्यक्ति की इंडोको सीएस कार को गांव ढीमांवाली में किसी को देने जा रहा था। वह जैसे ही मचाकी वाले पुल के पास पहुंचा तो अचानक उसने कार का संतुलन खो दिया और कार सीधे नहर में जा गिरी। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन समेत समाजसेवी संस्थाओं ने चार घंटे की मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन उसमें सवार जगदीप सिंह नहीं मिला। डीएसपी जसतिंदर सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह महज एक हादसा है और कार में सवार युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
-------
फोटो 11एफआरडीपी01
फरीदकोट में राजस्थान नहर में गिरी कार को निकालते पुलिस प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता
--------