फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   6 year old girl killed in kapurthala

बच्ची की हत्या कर काली बेईं में शव फेंका

Wed, 20 Nov 2013 09:22 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
अमर उजाला, कपूरथला Updated Wed, 20 Nov 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
6 year old girl killed in kapurthala
जिले के एक गांव की साढ़े छह साल की मासूम बच्ची की हत्या कर शव को काली बेईं में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी निशानदेही पर बच्ची का स्कूल बैग और कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

घटना की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में रोष फैल गया और गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि मासूम की दुराचार के बाद हत्या की गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही दुराचार की भी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया है। गोताखोरों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद काली बेईं से बच्ची का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव वासियों में कपूरथला-सुभानपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी (सब डिवीजन कपूरथला) बलविंदर सिंह सेखों ने गांववासियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सरपंच गुरदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनके गांव की ही साढ़े छह साल की बच्ची स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी, तभी गांव का ही युवक कुखड़ पुत्र गुरनाम सिंह उसे बहला फुसलाकर काली बेईं के पास ले गया। उसी ने बच्ची की हत्या कर दी।

बच्ची के परिजन मंगलवार देर शाम तक बच्ची को ढूंढते रहे। इसी दौरान उन्हें कुखड़ द्वारा बच्ची को साथ ले जाने की बात पता चली।

बच्ची के परिजनों ने सरपंच के साथ मिलकर इसकी जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी। डीएसपी सब डिवीजन बलविंदर सिंह सेखों बुधवार सुबह से ही पवित्र काली बेईं के किनारे पर पहुंच गए और उन्होंने गांव में पूछताछ कर कुखड़ को भी काबू कर लिया।

गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर काली बेईं के किनारे से बच्ची के कपड़े और स्कूल बैग बरामद कर लिया। डीएसपी सेखों ने मोटरबोट की मदद से काली बेईं में गोताखोरों को उतारा और बच्ची का शव ढूंढ निकाला।


आरोपी के खिलाफ बच्ची को अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी युवक पर दुराचार करके हत्या करने का आरोप लगाया है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई तो आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या के साथ ही दुराचार के मामले की धारा भी जोड़ दी जाएगी।
बलविंदर सिंह, डीएसपी, सब डिवीजन कपूरथला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed