फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   5th accused arrested in Ladowal toll manager's robbery case

Jalandhar News: लाडोवाल टोल के मैनेजर से हुई लूट मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 05:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
5th accused arrested in Ladowal toll manager's robbery case
- 49 हजार 400 रुपये बरामद, रेकी कर भाई को बताया था किस रास्ते आती-जाती है गाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर से हुई लूट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर उससे 49 हजार 400 रुपये बरामद किए हैं। डीएसपी फिल्लौर जगदीश राज ने बताया कि थाना फिल्लौर की पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान लूट मामले के पांचवें आरोपी केवल किशन निवासी गांव घुड़कां गोराया को गिरफ्तार किया है। केवल किशन से पूछताछ में सामने आया कि लाडोवाल टोल प्लाजा से आने वाली गाड़ी की वारदात से पहले रेकी की गई थी। गाड़ी में नकदी किस रास्ते से लेकर आते-जाते हैं उसकी सारी जानकारी भाई विपिन को दी थी जो वारदात का मास्टरमाइंड है।

बता दें कि 24 जुलाई को सौदागर सिंह निवासी यूपी जो लाडोवाल टोल प्लाजा पर मैनेजर था उसके साथ मारपीट कर लुटेरों ने 23 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पहले 4 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिसमें मनप्रीत, गुरजीत, विपिन और सनी शामिल हैं। इनके पास से 15 लाख 34 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि अन्य आरोपियों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed