{"_id":"5c99096cbdec223c99275662","slug":"51553533292-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस हजार रिश्वत लेते एक्साइज विभाग का इंस्पेक्टर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस हजार रिश्वत लेते एक्साइज विभाग का इंस्पेक्टर काबू
विज्ञापन

मुक्तसर। विजिलेंस विभाग ने सोमवार देर शाम एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर को ठेकेदार से चालीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया। जानकारी के अनुसार एक्साइज विभाग का इंस्पेक्टर दीप दीदार सिंह गांव दोदा के शराब ठेकेदार सुभाष कुमार से पुरानी शराब एडजस्ट करने के बदले साठ हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
पिछले दिनों शराब ठेकों की दोबारा अलॉटमेंट के बाद ठेकेदार ने इंस्पेक्टर से पुरानी शराब को एडजस्ट करने को कहा था। इसके बदले उसने ठेकेदार से साठ हजार रुपये रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने विजिलेंस विभाग के संपर्क कर शनिवार को इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये दे दिए। बकाया 40 हजार रुपये के लिए दोदा वाले ठेके पर बने दफ्तर पर बुलाया। सोमवार को शाम इंस्पेक्टर दीप दीदार जब ठेकेदार के दफ्तर पर बकाया चालीस हजार रुपये लेने पहुंचा तो ठेकेदार ने पहले से तैयार विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथ चालीस हजार रुपये लेते हुए दबोच लिया।