{"_id":"5bf43a58bdec22697e53a34f","slug":"51542732376-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते मॉडल हाउस इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान ठाकुर देवी (70) पत्नी स्वर्गीय अजीत सिंह निवासी मॉडल हाउस के रूप में हुई है। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर थाना भार्गव कैंप के प्रभारी बरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला घर में अकेली थी। जब घर में काम करने वाली महिला ने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई दरवाजा खोलने के लिए नहीं आया। काफी देर इंतजार करने के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर जाकर देखा कि ठाकुर देवी का शव जली हुई हालत में पड़ा हुआ था। शव के पास मिट्टी का तेल पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगाई या किसी और ने लगाई इसकी जांच की जा रही है।