{"_id":"5b3cf9ec4f1c1bba248b47b5","slug":"51530722796-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और कार की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और कार की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति जख्मी
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बाइक और कार की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति जख्मी
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना आरफके के अंतर्गत गांव वाहके के पास बाइक और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में पत्नी की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पति को जख्मी हालत में फिरोजपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, थाना आरफके पुलिस ने बुधवार को आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
निर्मल सिंह (40) पुत्र गुरपाल सिंह वासी गांव गुरदित्ती वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी पत्नी रणजीत कौर के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव वाहके के पास एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी रणजीत कौर की मौत हो गई जबकि निर्मल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। निर्मल को जख्मी हालत में फिरोजपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। थाना आरफके पुलिस ने कार चालक दविंदर कुमार वासी फिरोजपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई सुखदीप सिंह कर रहे हैं।
-----------------