फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कर्मचारियों ने किया एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

कर्मचारियों ने किया एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 13 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने किया एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन
कर्मचारियों ने किया एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

बोले, माफी न मांगी तो 26 दिसंबर को फिर से लगाएंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पीडब्ल्यूडी टेक्नीशियन व दर्जा चार गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन द्वारा की ओर से बुधवार को जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग के एसडीओ के खिलाफ उनके दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को उठाते हुए एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने दौरान यूनियन के नेता बलवीर सिंह तक्खी ने बताया कि बीते दिनों उनका शिष्टमंडल अपनी मांगों को लेकर एसडीओ से मिलने के लिए गया तथा कथित तौर पर एसडीओ ने शिष्टमंडल की बात सुनने के बजाए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। नेताओं के अनुसार इस तरह पहली बार नहीं हुआ बल्कि इससे पहले भी एसडीओ उनके साथ दुर्व्यवहार कर चुका है। वक्ताओं ने कहा कि ठेका कर्मियों का इपीएफ नहीं काटा जाता और न ही लेबर विभाग की हिदायतों अनुसार उनको सुविधाएं दी जाती है। सीवर की सफाई मौके जिम्मेदार अधिकारी के मौजूद रहने सेफ्टी सामान मुहैया करवाने की मांगें भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ से गलती के लिए माफी मांगने के अलावा अन्य मांगें उठाते हुए संघर्ष और तीव्र करते हुए 26 दिसंबर को फिर से धरना लगाने की चेतावनी दी गई। इस मौके बड़ी गिनती में कर्मचारी धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed