फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सड़क हादसे में दो युवको की मौत,टाटा 207 से टकराई एक्टिवा

सड़क हादसे में दो युवको की मौत,टाटा 207 से टकराई एक्टिवा

Sat, 09 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवको की मौत,टाटा 207 से टकराई एक्टिवा
टाटा 207 और एक्टिवा की टक्कर, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

फगवाड़ा।
सदर एरिया में गांव वरना के पास टाटा 207 और एक्टिवा में हुई टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत गई। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। युवकों के शव सिविल अस्पताल पहुंचा दिए गए हैं।

शनिवार शाम एक्टिवा पर संजीव कुमार (21) पुत्र दर्शन लाल वासी रानीपुर हरजीत (18) संत राम के साथ जा रहा था। पलाही के आगे गांव वरना के पास सामने से एक टाटा 207 जिसका नंबर पीबी 32ई 3624 था में बोरिंग का समान लद्दा था। दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सदर पुलिस के एएसआई जसबीर सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने टाटा 207 को कब्जे में ले लिया है। शव सिविल अस्पताल में रखवा दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed