फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   45 thousand liters of raw liquor caught from Sutlej river in Ferozepur

सतलुज दरिया से 45 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी

Sun, 11 Oct 2020 06:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
45 thousand liters of raw liquor caught from Sutlej river in Ferozepur
फिरोजपुर में सतलुज दरिया के टापू से पकड़ी गई कच्ची दारू व अन्य सामग्री के साथ मौजूद पुलिस और आबका? - फोटो : FIROZPUR
आबकारी विभाग और पुलिस ने छापा मारकर सतलुज दरिया से 45000 लीटर कच्ची दारू के अलावा तिरपाल और अन्य सामग्री पकड़ी है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। थाना सदर पुलिस ने रविवार को सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के एएसआई भूपिंदर सिंह के अनुसार वह पुलिस के साथ सतलुज दरिया के बांध पर गश्त करते हुए सीमांत गांव अलीके के पास बनी पीर बलावर की दरगाह के पास मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि दरिया के बीच बने टापू में तिरपालों में भरी हुई कच्ची दारू रखी है। आरोपी किश्तियों के जरिये कच्ची दारू लेने के लिए गए हैं। यदि वहां पर छापा मारा जाए तो भारी मात्रा में कच्ची दारू व अन्य सामान बरामद हो सकता है।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पुलिस पार्टी ने उक्त टापू पर छापा मारा। वहां से तिरपालों में भरी 45000 लीटर कच्ची दारू बरामद की। पुलिस को टापू पर आते हुए देख आरोपी किश्तियों के जरिये भागने में कामयाब हो गए। थाना सदर पुलिस ने आरोपी काली, बीरू, काला, दारा, कैली, कुलवंत व मेजर निवासी गांव अलीके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अलीके के लोग तैयार कर रहे हैं कच्ची दारू
पुलिस ने लगभग पंद्रह दिनों के भीतर गांव अलीके साथ बह रहे सतलुज दरिया से तकरीबन दो लाख पचास हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी है। इसके अलावा 85 से ज्यादा तिरपाल, अवैध शराब की 700 बोतलें बरामद की हैं। जानकारों का कहना है कि सीमांत गांव अलीके के ज्यादातर लोग कच्ची दारू बनाते हैं। तरनतारन, अमृतसर और बटाला में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद से पुलिस और आबकारी विभाग कच्ची दारू पकड़ने में लगी है। इसके बावजूद फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांवों में कच्ची दारू बनाने का धंधा बंद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed