फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   45 lakh robbery and kidnapping exposed, mastermind arrested

फगवाड़ा : 45 लाख की लूट और अपहरण का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Fri, 31 Dec 2021 01:15 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
45 lakh robbery and kidnapping exposed, mastermind arrested
फगवाड़ा। फगवाड़ा पुलिस ने मनी एक्सचेंजर के कारिंदे से हुई 45 लाख की लूट व अपहरण के मामले को सुलझाते हुए लूट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर एक अन्य साथी के घर से लूट के 22 लाख रुपये और दो कारें बरामद की हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखिल रावत उर्फ सोनू निवासी सेक्टर-51-ए, हाउस नंबर-122-ए, चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। इस बात का खुलासा करते हुए वीरवार को पुलिस कांप्लेक्स में एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि 25 दिसंबर को शाम फगवाड़ा शहर के मेन चौक के पास यह वारदात हुई।
विज्ञापन

होशियारपुर स्थित प्राइवेट फर्म के मनी एक्सचेंजर के कर्मचारी शंकर मैनी का पेपर चौक से तीन नकाबपोश अपराधियों ने सिल्वर स्कोडा कार में अपहरण कर लिया था। जांच में पता चला कि शंकर मैनी का अपहरण लूट के इरादे से किया गया था, क्योंकि वह अपने साथ 45 लाख रुपये लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सिटी फगवाड़ा थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 365-आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
एसएसपी खख ने बताया कि एसपी जांच कपूरथला जगजीत सिंह सरोया, एसपी फगवाड़ा हरिंदरपाल सिंह परमार, डीएसपी फगवाड़ा अशरु राम शर्मा और सीआईए स्टाफ कपूरथला प्रभारी सब इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह की देखरेख में विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम की विभिन्न थ्योरी के बाद एसआईटी ने अपराध की साजिश रचने वाले किंगपिन अखिल रावत को पकड़ लिया। बता दें कि शंकर मैनी अखिल को कुछ राशि देकर वापस आ रहा था।
खख ने बताया कि पुलिस टीम ने 22 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल होंडा कार भी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, अखिल ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्तों के साथ 25 दिसंबर को फगवाड़ा में 45 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। उसी ने अपने लोगों को पीड़ित शंकर मैनी का पीछा करने को कहा था। इसके बाद उन्होंने हरियाणा की गाड़ी पर पंजाब का फर्जी नंबर लगाकर स्कोडा कार में उसका अपहरण कर लिया और नकदी लूटने के बाद उसे गोराया शहर के पास छोड़ दिया।
आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह बुटर निवासी गुरुसर शाह नाला 126, गुरुद्वारा फतेहाबाद, हरियाणा, शमी शर्मा पुत्र पृथ्वी राम शर्मा, एसएएस नगर मोहाली और गोशा वासी फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुुलिस टीमों ने दबिश देकर आरोपी अमनदीप बुट्टर के घर से एक और सिल्वर स्कोडा बरामद की है।
जांच से पता चला कि आरोपी ने स्कोडा कार की नंबर प्लेट बदल दी थी और वारदात के समय नकली नंबर का इस्तेमाल किया था, लेकिन कार का असली नंबर और था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आईपीसी की अन्य धाराएं 379-बी, 472 और 25-54-59 आर्म्स एक्ट को शामिल करेगी, क्योंकि मामले में और खुलासे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है और रैकेट के बाकी सदस्यों के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है।

वारदात को सुलझाने की जानकारी देते एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख, साथ हैं फगवाड़ा एसपी हरिंदर पाल सिंह परमार, डीएसपी अश्रु राम शर्मा व अन्य (नीचे) गिरफ्तार किंग पिन, बरामद गाड़ियां समेत सीआईए स्टाफ की गिरफ्त में (3) बरामद लूट की राशि का एक हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed