{"_id":"64e8aa187338d6f94c097304","slug":"430-badminton-matches-will-be-held-in-4-days-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-1358-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: 4 दिन में होंगे 430 बैडमिंटन मैच, 27 को पुरस्कार वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: 4 दिन में होंगे 430 बैडमिंटन मैच, 27 को पुरस्कार वितरण
विज्ञापन
इंडियन ऑयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभांरभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में इंडियन ऑयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हो गई। इस चैंपियनशिप के बारे में आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी धीरज शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय चैंपियनशिप का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने किया। चैंपियनशिप के दौरान 430 मैच करवाए जाएंगे। चैंपियनशिप में करीब 550 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप के दौरान डीबीए के 70 साल के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट साफ्टवेयर के माध्यम से ड्रॉ डाले गए हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) से मंजूर रविंदर कुमार रैफरी की भूमिका निभा रहे हैं। 27 अगस्त को चैंपियनशिप का पुरस्कार वितरण समारोह होगा। मुख्यातिथि जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, आईएएस जबकि विशेष अतिथि इंडियन ऑयल के जालंधर डिवीजन के प्रमुख राजन बेरी होंगे। चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को 3 लाख के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश कोहली को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। चैंपियनशिप के सह प्रायोजक एमके वायर्स, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फूडकोस्ट, सावी इंटरनेशनल, लिनिंग, मेट्रो मिल्क, अग्रवाल स्टील्स और न्यूएज ऑटो एजेंसीज हैं। एसोसिएशन की तरफ से सभी खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट का खास प्रबंध किया गया है।