फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लुधियाना से अगवा तीन साल का बच्चा जालंधर से बरामद

लुधियाना से अगवा तीन साल का बच्चा जालंधर से बरामद

Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना से अगवा तीन साल का बच्चा जालंधर से बरामद
लुुधियाना से अगवा बच्चा बरामद, आरोपी फरार
विज्ञापन

जालंधर पुलिस ने गुरु नगर स्थित घर से बरामद किया
आरोपी ने भाई के घर में रखा था तीन वर्ष के अंकुश को
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर/ लुधियाना। लुधियाना से अगवा किए गए तीन साल के अंकुश को जालंधर पुलिस ने गुरु नगर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी वीरभान की तलाश में जुट गई है। अपहरणकर्ता ने बच्चे को जालंधर में अपने भाई के घर रखा हुआ था और इसकी भनक पुलिस को लग गयी। पुलिस वीरभान की तलाश छापामारी कर रही है। थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज इसकी सूचना लुधियाना पुलिस को दे दी है।
एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना से रविवार की रात अगवा हुआ 3 वर्षीय अंकुश पुत्र देव बहादुर निवासी टेक्सटाइल कालोनी थाना मोती नगर लुधियाना को जालंधर के गुरु नगर स्थित एक घर में रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर छापामारी की गई। पुलिस ने बच्चा बरामद कर लिया। भंडाल ने बताया कि बच्चे को लुधियाना स्थित उसके घर के बाहर से वीरभान पुत्र गंगा सिंह ने अगवा किया था और जालंधर में रहते अपने भाई दीपेंद्र निवासी गुरु नगर के घर रखा हुआ था। वीरभान ने भाई को यह कहा था कि यह उसका बेटा है।
विज्ञापन

आरोपी अपने भाई को कई वर्षों से मिला नहीं था, इसलिए उसके भाई को शंका नहीं हुई। दीपेंद्र को एक दिन बाद ही कुछ शंका होने लगी और उसने वीरभान से इस बाबत पूछना चाहा तो वह घर से कहीं चला गया। दीपेंद्र ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम ने छापामारी कर बच्चे को बरामद कर लिया। लुधियाना के थाना मोती नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह भट्टी ने बताया कि बच्चा जालंधर पुलिस के पास है। उनकी टीम बच्चे को लेने के लिए निकल चुकी है। आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed