{"_id":"5ac110bd4f1c1bc3618b4d60","slug":"41522602173-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, कालेज व पंजाब रोडवेज की बसें रहेंगी बंद-डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, कालेज व पंजाब रोडवेज की बसें रहेंगी बंद-डीसी
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनें बंद करने के दिल्ली से नहीं आए आदेश: एडीआरएम
डीसी बोले-सरकारी व गैरसरकारी स्कूल, कालेज व पंजाब रोडवेज की बसें आज रहेंगी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
दो अप्रैल को भारत बंद को लेकर सरकारी-गैर सरकारी स्कूल, कालेज व पंजाब रोडवेज की बसें बंद रहेंगी। रविवार को पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। दूसरी तरफ रेल मंडल फिरोजपुर के एडीआरएम एनके वर्मा ने कहा कि उन्हें दिल्ली से अभी ट्रेनें बंद करने का कोई आदेश नहीं आया है, जब आदेश आएगा तभी कोई निर्णय लिया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर रामवीर ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ दो अप्रैल को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों संबंधी बैठक करने के बाद गृहमंत्रालय के सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। जलालाबाद में शनिवार को जनरल ऐसोसिएशन व दलित वर्ग के लोगों के बीच हड़ताल को लेकर हुए टकराव के बाद तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है, तनावपूर्ण स्थिति को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन चौंकना है। जलालाबाद की घटना को लेकर फिरोजपुर में सरकारी, गैर सरकारी स्कूल व कालेज के अलावा पंजाब रोडवेज की बसें बंद करने का निर्णय लिया है। डीसी ने कहा कि क्षेत्र में जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी, जो भी गुंडागर्दी या फिर हरकत करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। जबकि प्राइवेट स्कूलों के संचालकों ने एक दिन पहले ही मोबाइल फोन पर एसएमएस भेज कर स्कूल में छुट्टी घोषित की है। उधर, व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी मेहता ने कहा कि दो अप्रैल को सभी व्यापारी दुकान बंद रखेंगे।
फोटो संख्या-01एफजेडआरपी04
कैप्शन--फिरोजपुर में पुलिस फ्लैग मार्च निकालती हुई।