{"_id":"5a26ca094f1c1b0d698c01b4","slug":"41512491529-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर नगर निगम चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर नगर निगम चुनाव
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में 8 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर के एक दिन पहले नामांकन भरने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई। चुनाव घोषणा के बाद से ही जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। पिछले तीनों से एक भी नामांकन दाकिल नहीं हुआ था। चौथे दिन मंगलवार को विभिन्न पार्टियों और आजाद प्रत्याशी के तौर पर 8 व्यक्तियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
नामांकन भरने की इस मंदगति की वजह कांग्रेस की सूची का आधिकारिक रूप से अभी तक घोषित न किया जाना और अकाली-भाजपा गठबंधन की ओर से कुछ सूचियां जारी करने के बाद हुई बगावत माना जा रहा हैं। टिकट वितरण में हो रही देरी की वजह से आवेदनकर्ता अभी तक असमंजस में हैं। आम आदमी पार्टी ने भी दो सूचियां जारी कर दी हैं। इसके बाद भी आपके किसी प्रत्याशी ने नामांकन दर्ज नहीं किया। ऐसी संभावना है कि बुधवार को नामांकन पत्र भरने के लिए काफी भीड़ जमा होगी। मंगलवार को वार्ड नंबर-45 से अकाली-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया की पत्नी जसपाल कौर भाटिया, वार्ड नंबर-19 से अकाली-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी किरण जगोता, वार्ड नंबर-15 से अकाली-भाजपा गठबंधन की रविंदर कौर ढींढसा, अकाली-भाजपा गठबंधन के प्रवेश तांगड़ी और कांग्रेस के बलराज ठाकुर समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे।