{"_id":"5f8f05fe8ebc3e9bac5ef898","slug":"40-thousand-litre-liquor-caught-from-sutlej-river-firozpur-news-pkl3915975130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: आबकारी विभाग की बड़ी कामयाबी, सतलुज नदी से 40 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: आबकारी विभाग की बड़ी कामयाबी, सतलुज नदी से 40 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद
Tue, 20 Oct 2020 09:15 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
सतलुज नदी से पकड़ी कच्ची दारू व अन्य सामग्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आबकारी विभाग और पुलिस ने सीमांत गांव हबीबके के पास सतलुज नदी के टापू से 40 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी है। आरोपी पुलिस टीम को देखकर फरार हो गए। मौके से 17 तिरपाल, लोहे के पांच ड्रम और एल्युमीनियम के तीन बर्तन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर जेएस बराड़ ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम ने पुलिस के साथ सीमांत गांव हबीबके पास सतलुज नदी में बने टापू पर दबिश दी। इस दौरान वह 40 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी गई। आरोपी टीम को देखकर भागने में कामयाब हो गए हैं। आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन