ट्रक पर तिरपाल बिछाते गिरे ट्रक ड्राइवर की मौत
पठानकोट। मामून रोड जंडवाल के पास ट्रक पर तिरपाल बिछाते वक्त फिसल कर जमीन पर गिरे 52 वर्षीय ड्राइवर की मौत हो गई। इससे पहले हादसे में जख्मी ड्राइवर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन यहां उनके सिर व मुंह में गंभीर चोट आने के कारण ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। मृतक काला मसीह निवासी गांव मेहंदीपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर का रहने वाला था। मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना मामून अनुसार मृतक के भाई साहू मसीह ने बयान में बताया कि भाई ट्रक में एफसीआई गुरदासपुर से की गेहूं लोड करके नगरोटा जा रहा था। रास्ते गांव जंडवाल स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक में तेल डलवाने रुका था। तेल डलवाने के बाद जैसे ही वह ट्रक लेकर चलने लगे तो अचानक बारिश शुरू हो गई। जिसे देख उनके भाई ट्रक साइड में लगा कर तिरपाल से गेहूं ढकने लगा। इससे पहले ट्रक पर चढ़ा उसका भाई अपने काम में सफल होता, ट्रक के से पैर अचानक फिसल गया। जिसके चलते वह पहले ट्रक के डाला में मुंह बल गिरा और फिर सड़क में जा गिरा। इस घटना से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन भाई के सिर व मुंह में गंभीर चोट आने से कुछ देर बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।