{"_id":"5abfbb754f1c1bd8618b4b4c","slug":"31522514805-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस नारंग की रिपोर्ट में राणा को बचाया गया : खैरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस नारंग की रिपोर्ट में राणा को बचाया गया : खैरा
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जस्टिस नारंग रिपोर्ट में राणा को बचाया’
कैबिनेट में राणा को दोबारा शामिल करने का खुलकर करेंगे विरोध: खैरा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
विधानसभा में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी के भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने शनिवार दावा किया कि जस्टिस नारंग की रिपोर्ट में राणा गुरजीत सिंह को बचाया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट विस्तार में दोबारा से राणा गुरजीत सिंह को मंत्री बनाया तो वह इसका खुलकर विरोध करेंगे। खैरा कपूरथला प्रवास के दौरान मीडिया से मुखातिब थे।
रेत खनन के मामले में जस्टिस नारंग की रिपोर्ट में राणा गुरजीत सिंह को क्लीच चिट देने को खैरा ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राणा गुरजीत सिंह को बचाया गया है। रिपोर्ट को तैयार ही इस ढंग से किया गया है, जिससे राणा गुरजीत सिंह पर लगे आरोपों को झुठलाया जा सके। लेकिन वह चुप नहीं बैठेंगे और इस फैसले को हाईकोर्ट में ले जाकर सीबीआई जांच की मांग उठाएंगे।
नेता विपक्ष ने सुुखपाल सिंह ने खैरा ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिदधू की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से ही सही मायने में पता चलेगा कि पंजाब में नशे के सौदागर है कौन? खैरा ने यह भी साफ किया की वह मजीठिया के ऊपर लगे आरोपों पर सहमत हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की उसे दोषी मान लिया जाए। हां, इसकी निष्पक्ष जांच अवश्य होनी चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उन्हें झूठे मामलों में फसा रही है। इसीलिए पंजाब सरकार असली रिपोर्ट को छुपा रही हैं।