{"_id":"5abfb9664f1c1bb9618b4c19","slug":"31522514278-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी व ट्रेन लाइटिंग के अनुभवी कर्मी व यूनियन नेता पावर हाउस में तबादला करवाने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी व ट्रेन लाइटिंग के अनुभवी कर्मी व यूनियन नेता पावर हाउस में तबादला करवाने में जुटे
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तो ट्रेनों के संचालन में आएगी अड़चन
एक अप्रैल से रेलवे की इलेक्ट्रिकल की एसी व ट्रेन लाइटिंग शाखा होगी मैकेनिकल में मर्ज
अनुभवी कर्मी व यूनियन नेता पावर हाउस में तबादला करवाने में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
एक अप्रैल से रेलवे इलेक्ट्रिकल विभाग की एसी और ट्रेन लाइटिंग शाखा मेकेनिकल में मर्ज होने जा रही है। एसी और ट्रेन लाइटिंग शाखा में 18 साल कार्य करने वाले कर्मचारी व यूनियन नेता अपना तबादला पावर हाउस में करवाने में जुटे हैं। मेकेनिकल के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अनुभवी कर्मियों को पावर हाउस में तबादला चले गए तो ट्रेनों की देखरेख व मरम्मत का कार्य कौन करेगा, ऐसा हुआ तो ट्रेनें फेल होंगी और रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अधिकारियों की रेल मंडल प्रबंधक विवेक कुमार से मांग है कि ऐसे अनुभवी कर्मियों का पावर हाउस में तबादला न किया जाए।
मेकेनिकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एसी और ट्रेन लाइटिंग विभाग में कार्यरत कई अनुभवी कर्मियों ने मेकेनिकल अधिकारियों के साथ काम न करने के कारण उन्होंने इलेक्ट्रिकल व पर्सनल विभाग के अधिकारियों से मिलकर पावर हाउस में तबादले करवा लिए हैं। ऐसे 12 अनुभवी कर्मियों व यूनियन नेता अपने तबादले करवाने के लिए फाइलों पर पर्सनल व इलेक्ट्रिकल के अधिकारियों से हस्ताक्षर करवा आर्डर कर इंतजार कर रहे हैं।
कुछेक कर्मी तबादले के लिए इधर-उधर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। जानकारों की मानें तो इनमें से कुछेक ऐसे कर्मी व यूनियन नेता हैं, जिनके खिलाफ विजिलेंस व सीबीआई की जांच चल रही है। इन्हें पावर हाउस से बदल कर एसी व ट्रेन लाइटिंग में लगाया था। मेकेनिकल के अधिकारियों का कहना है कि वह डीआरएम विवेक कुमार से मांग करेंगे कि तबादले रोके ताकि मेकेनिकल विभाग एसी और ट्रेन लाइटिंग का कार्य बढ़िया तरह से करा सके और ट्रेनों की आवाजाही में कोई अड़चन पैदा न हो।