{"_id":"6171a89818100a385a43de4d","slug":"26-lakh-theft-in-axis-bank-firozpur-news-pkl4307589159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक में 26 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सिस बैंक में 26 लाख की चोरी
विज्ञापन
तलवंडी भाई (फिरोजपुर)। फिरोजपुर-लुधियाना राजमार्ग स्थित गांव घल्लखुर्द में एक्सिस बैंक की दीवार में सेंध लगाकर चोर 25 लाख 70 हजार 258 रुपये चुराकर ले गए। बैंक में चोरी की वारदात संबंधी अधिकारियों को वीरवार सुबह पता चला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने बैंक पहुंच कर खोजी कुत्तों की मदद से छानबीन शुरू की है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था। उधर, थाना तलवंडी भाई पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक गांव घल्लखुर्द से गुजरती फिरोजपुर-लुधियाना रोड के नजदीक ही एक्सिस बैंक की ब्रांच है। बैंक के पीछे खेत हैं। बुधवार रात चोर बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। बैंक के स्ट्रांग रूम को गैस कटर से काट दिया। लॉकर में पड़े 25 लाख 70 हजार 258 रुपये की नगदी चुराकर फरार हो गए। अधिकारी वीरवार सुबह बैंक का शटर खोल अंदर दाखिल हुए तब उन्हें पता चला कि बैंक में चोरी हुई है।
उधर, वारदात स्थल पर पहुंचे थाना तलवंडी भाई के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि बैंक अधिकारियों के मुताबिक 25 लाख 70 हजार 258 रुपये की चोरी हुई है। खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। जांच के दौरान बैंक अधिकारियों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली जाएगी। बैंक में रात के समय कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, बैंक की मैनेजर सुरेंद्र कौर ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। इतना ही कहा कि उन्हें चोरी होने की जानकारी वीरवार सुबह मिली है।