फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आप ने दी पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

आप ने दी पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

Fri, 15 Feb 2019 10:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
आप ने दी पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
बिजली के दामाें में वृद्धि पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने निकाला रोष मार्च, नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। आम आदमी पार्टी की ओर से बिजली बिलों में वृद्धि के विरोध में शहर में रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान घास मंडी चौक पर कैप्टन सरकार का पुतला फूंकते के अलावा बिजली के बिल भी फूंके गए। इससे पूर्व दो मिनट का मौन धारण कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश भर में सबसे ज्यादा महंगी बिजली पंजाब के लोगों को मिल रही है। जबकि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को मुफ्त जैसे दाम पर बिजली दे रही हैं। दिल्ली सरकार बिजली का दाम चुका एक रुपये प्रति यूनिट लोगों को बिजली दे रही है जबकि पंजाब सरकार खुद बिजली पैदा करने के बावजूद लोगों से आठ से दस रुपये प्रति यूनिट बिजली वसूल कर रही है। यही नहीं हरियाणा सरकार भी पंजाब से ही बिजली लेकर अपने उपभोक्ताओं को महज चार रुपये यूनिट बिजली दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बादल सरकार के समय तीन प्राइवेट बिजली कंपनियों के साथ किए इकरारनामे को तुरंत रद्द कर पंजाब के लोगों को महंगी बिजली दरों से राहत दिलाने की मांग उठाई। मौके पर जश्न बराड़, इकबाल सिंह खिड़कियांवाला, अंगरेज सिंह, बलविंदर सिंह खालसा, भूपिंदर सिंह, अर्श बराड़, मिलापजीत सिंह गिल, अमरीक सिंह, जसपाल धालीवाल, सुखजिंदर सिंह बराड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed