{"_id":"5ad237104f1c1b340a8b47f5","slug":"21523726096-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखड़- कैप्टन एक साथ दिखे, एक साथ हेलीकॉप्टर से आए और साथ-साथ किया लंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखड़- कैप्टन एक साथ दिखे, एक साथ हेलीकॉप्टर से आए और साथ-साथ किया लंच
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखड़ की कैप्टन से तीन दिन की नाराजगी दूर
एक साथ हेलीकाप्टर से पहुंचे जालंधर, साथ-साथ किया लंच
मंत्रिमंडल को लेकर भी की चर्चा, मुख्यमंत्री से नाराज हो गए थे जाखड़
सुरिंदर पाल
जालंधर।
तीन दिन पहले शुरू हुई कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीपीसीसी प्रधान सुनील जाखड़ के बीच नाराजगी शनिवार को दूर हो गई। दोनों न केवल एक साथ एक ही हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ से आए, बल्कि दोनों ने एक साथ भोजन भी किया और साथ ही वापसी की। इसकी पहल कैप्टन ने खुद की और खुद फोन कर जाखड़ को शुक्रवार को ही चंडीगढ़ बुलाया था। शुक्रवार रात जाखड़ चंडीगढ़ रुके और शनिवार को दोनों एक साथ जालंधर पहुंचे। कैप्टन ने जाखड़ के साथ जहां पंजाब के मौजूदा हालात पर चर्चा की। वहीं मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बात भी हुई है। इससे कांग्रेसी दिग्गजों ने राहत की सांस ली है।
सूत्रों के मुताबिक जाखड़ शुक्रवार को गुरदासपुर में थे और कैप्टन के फोन के बाद वह चंडीगढ़ रवाना हो गए। जाखड़ ने सूबे में कई पुलिस व अन्य उच्चाधिकारियों के बारे में अवगत करवाया कि ऐसे कुछ अधिकारी भाजपा व अकाली दल के समय से ही तैनात रहे हैं, जिससे कांग्रेस नेताओं और विधायकों की सुनवाई नहीं हो रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव सिर पर आ रहे हैं। यह नाराजगी कांग्रेस को पंजाब में भारी पड़ सकती है। पता चला है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जाखड़ को भरोसा दिया है कि कांग्रेस विधायकों के गिले-शिकवों को सरकार दूर कर देगी।
जालंधर से कार्यक्रम खत्म होने के बाद जाखड़ और कैप्टन एक साथ हेलीकॉप्टर में चंडीगढ़ गए। वहां पर दोनों सीएम हाउस में एक साथ पहुंचे। सीएम हाउस पर दोनों ने एक साथ भोजन किया। करीबी नेताओं के मुताबिक कई मामलों में दोनों एक साथ खिलखिलाकर हंसते भी नजर आए। जाखड़ ने पहले कल बैसाखी कांफ्रेंस मे भाग लेने के लिए जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री ने बैसाखी कांफ्रेंस के लिए वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की ड्यूटी लगा दी। कैप्टन के करीबी नेताओं के मुताबिक जाखड़ एक दमदार नेता हैं और उनकी छवि भी बेदाग है। कैप्टन किसी सूरत में जाखड़ की नाराजगी मोल लेना नहीं चाहते हैं। तीन दिन पहले जाखड़ जब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिलने गए थे और उनके फोन को बाहर ही रखवाया जा रहा था, जिससे जाखड़ नराज हो गए थे। वह कैप्टन से बिना मिले ही निकल गए थे। इससे जहां कांग्रेस में भूचाल आ गया था, वहीं विरोधी दलों को तंज कसने का पूरा मौका मिल गया था।