{"_id":"5aa16dc04f1c1ba7758b4580","slug":"21520528832-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने काले दिवस के रुप में मनाया महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने काले दिवस के रुप में मनाया महिला दिवस
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली झंडियां लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाला मार्च
सोनिया गांधी और कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को काले दिवस के तौर पर मनाते हुए शहर में मार्च निकाला गया। मुलाजिमों ने काली झंडियां हाथों में लेकर और काली चुनरी पहनकर शहर में मार्च किया और बस स्टैंड पर सोनिया गांधी व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुतले फूंके। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
कोटकपूरा रोड पर सीडीपीओ कार्यालय में एकत्र हुईं आंगनबाड़ी वर्कर कोटकपूरा रोड, बठिंडा रोड और मलोट रोड पर मार्च करती हुई बस स्टैंड तक पहुंचीं। वहां पर आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने 20 मिनट के लिए यातायात भी ठप्प किया। नेताओं ने कहा कि बीते सवा माह से संगठन की ओर से वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कार्यालय के आगे रोष धरना लगाया हुआ है, जबकि पूरे पंजाब में संघर्ष किया जा रहा है।
संगठन की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को हरियाणा और दिल्ली की सरकार की तर्ज पर मान भत्ता देने, सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी कक्षाओं में दाखिल किए गए आंगनबाड़ी सेंटरों के बच्चों को वापस केंद्रों में भेजने, वर्करों और हेलपरों को लाभ देने वाले 100 करोड़ रुपये के रोके हुए बिलों को पास करने की मांग की जा रही है। इस दौरान सरबजीत कौर, किरनपाल कौर महांबद्धर, इंद्रपाल कौर, सुखचरन कौर धिगाना, संदीप कौर रणजीतगढ़, प्रभजीत कौर, बलजिंदर कौर, हरप्रीत कौर, रजिंदर कौर मुक्तसर, शिंदरपाल कौर झींडवाला, परमजीत कौर बावा मौजूद थे।