फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   21 year old youth brutally murdered due to old rivalry

Jalandhar News: पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या

Sun, 17 Mar 2024 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 17 Mar 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
21 year old youth brutally murdered due to old rivalry
हत्या करने के पश्चात तेजधार हथियार से चेहरे व सिर पर वार करते रहे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। उपमंडल के गांव सीतो गुन्नो में शनिवार रात्रि करीब 11 बजे 23-24 युवकों ने 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, युवक की मौत हो जाने के बाद भी आरोपी उसके चेहरे व सिर पर लगातार वार करते रहे।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस वारदात से पता चलता है कि आरोपियों ने युवक के गिर जाने के बाद भी चेहरे व सिर पर करीब 21-22 बार वार किए। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सुखचैन वासी मृतक युवक सुरेंद्र कुमार उर्फ जोनी पुत्र बलवंत सिंह के भाई मंगत राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। शनिवार रात्रि वह, उसका भाई सुरेंद्र व सुरेंद्र का दोस्त लवप्रीत किसी घरेलू काम से गए थे। रात्रि करीब 11 बजे जब वह लौट रहे थे तो गांव सीतो में 23-24 युवकों ने उन्हें घेर लिया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मंगत ने बताया कि वह भागकर कहीं छिप गया जबकि हमलावरों ने उसके भाई सुरेंद्र व उसके दोस्त लवप्रीत पर तेजधार हथियारों से अनेक वार किए। मंगत राम ने बताया कि उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन हमलावर उसके चेहरे व सिर पर इसके बाद भी वार करते रहे। इस वारदात में सुरेंद्र के दोस्त को भी गंभीर चोटें आईं और उसे फरीदकोट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बहाववाला पुलिस ने मंगत राम के बयान पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है इनमें करीब दस युवकों को नामजद और अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज उनके पास पहुंच चुकी है और युवकों की पहचान करके पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या की वजह करीब एक साल पहले दो गुटों में हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।

फोटो - मृतक सुरेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed