{"_id":"5c65a0a5bdec2273ed39bda4","slug":"201550164133-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला में मिले स्वाईन फ्लू के लक्ष्ण, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला में मिले स्वाईन फ्लू के लक्ष्ण, अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। फिल्लौर के गांव गढ़ा में रहने वाली 40 वर्षीय कमलजीत कौर की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई है। कमलजीत कौर को 5-6 दिन से हल्का बुखार था। उसका पहले फिल्लौर के ही एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। मृतका के भाई दविंदर सिंह का कहना है कि जब यहां पर उसकी बहन कमलजीत कौर की हालत ठीक नहीं हुई तो उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। डीएमसी में बेड उपलब्ध न होने के कारण कमलजीत कौर को लुधियाना में ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। दविंदर सिंह का कहना है कि डॉक्टरों ने उसकी बहन के टेस्ट किए तो उन्हें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दिए। जब वह अपनी बहन को फिर से डीएमसी ले जाने की सोच रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई। फिल्लौर के एसएमओ रजिंदर सिंह का कहना है कि लुधियाना में महिला की मौत होने के बाद अस्पताल वालों ने मृतका की लाश को फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है, जिसका जल्द ही संस्कार कर दिया जाएगा। मृतक महिला के परिजनों को भी स्वाइन फ्लू की दवाई अस्पताल की तरफ से दी जाएगी ताकि वह इसकी चपेट में आने से बच सके।