फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कानून से हम नहीं, हमसे है कानून, पुलिस ने सर्च अभियान के नाम पर किया कानून से खिलवाड़

कानून से हम नहीं, हमसे है कानून, पुलिस ने सर्च अभियान के नाम पर किया कानून से खिलवाड़

Wed, 11 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कानून से हम नहीं, हमसे है कानून, पुलिस ने सर्च अभियान के नाम पर किया कानून से खिलवाड़
कानून से हम नहीं, हमसे है कानून
विज्ञापन

पुलिस ने सर्च अभियान के नाम पर लोगों के वाहन उठाए
28 दोपहिया वाहनों को बस स्टैंड पार्किंग से किया जब्त
थाने के बाहर परेशान खड़े रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
कानून की रक्षा करने वाले पुलिस मुलाजिमों ने बुधवार को खुद ही कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई और बस स्टैंड की सरकारी पार्किंग से बिना किसी लिखा पढ़त के वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने में बंद कर दिया। इस बारे में न तो जानकारी डिपो मैनेजर को दी गई और न ही लिखित जानकारी बस स्टैंड की पार्किंग ठेकेदार को। हालात यह रहे कि रोजमर्रा की ड्यूटी खत्म कर लोग जब अपना वाहन लेने बस स्टैंड पहुंचे तो उनहोंनेअपने वाहन देकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। पार्किंग ठेकेदार ने इस बारे में कमिशनर पुलिस को शिकायत की है कि उनके यहां से अवैध ढंग से वाहनों को कब्जे में उठाकर पुलिस थाने ले गई है।
पुलिस की तरफ से अचानक दोपहर को 50 से अधिक पुलिस मुलाजिमों को लेकर बस स्टैंड की पार्किंग को घेर लिया और सर्च अभियान चलाना शुरू कर दिया। इसमें एसीपी समीर वर्मा, थाना सात के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ समेत 50 से अधिक पुलिस मुलाजिमों ने सर्च करनी शुरू कर दी। इसमें कई मोटरसाइकिल, स्कूटी को कब्जे में उठा लिया और बिना किसी कोर्ट के आदेशों के या बिना किसी सरकारी सूचना के वाहनों को उठाकर ले गए। ठेकेदार हरप्रीत सिंह काहलो का कहना है कि पुलिस ने कानून को अपने हाथ में लिया और वाहनों को जबरन उठाकर थाने ले गए, इसके बाद कई वाहन चालक आए और उनके गले पड़ गए। पुलिस हमें कब्जे में लेने वाले वाहनों की सरकारी रिसीविंग नहीं दे रही है और नाजायज कब्जे में लिया हुआ है। एसीपी समीर वर्मा का कहना है कि उनको नहीं पता कि वाहनों की रिसीविंग दी गई है या नहीं, अगर अवैध रूप से वाहनों को उठाया गया है तो इसके बारे में वह जांच करेंगे।
विज्ञापन

एडीसीपी सुडन विजी का कहना है कि वाहनों को अवैध रुप से उठाया ही नहीं जा सकता है, इसके बारे में वह पता करेंगे।
पुलिस वालों ने चलाया खाकी का रौब
कई पुलिस मुलाजिमों ने बुधवार को बस स्टैंड में जमकर वर्दी का धौंस जमाया। वाहनों को उठाने के लिए रिक्शा को घेरा और उस पर वाहनों को लादना शुरू कर दिया। जिस रिक्शा चालक ने मना किया, उसके टायरों की हवा निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed