{"_id":"5c6ed1eabdec22739c3ff09c","slug":"191550766570-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की बेटी श्री सैनी ने किम को पहनाया मिस इंडिया यू एस ए का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की बेटी श्री सैनी ने किम को पहनाया मिस इंडिया यू एस ए का ताज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर की श्रीसैनी ने किम को पहनाया मिस इंडिया यूएसए का ताज
फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। न्यू जर्सी अमेरिका में बुधवार रात आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में 18 वर्षीय किम कुमारी को मिस इंडिया यूएसए-2019 चुना गया। उसे पंजाब की बेटी व अबोहर मूल की मिस इंडिया यूएसए वर्ल्ड वाइड विजेता श्री सैनी ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में न्यूयार्क की रेणूका जोसेफ दूसरे व फ्लोरिडा की आंचल शाह तीसरे स्थान पर रहीं। बीते कई दशकों से ऐसी वार्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करके विश्व प्रसिद्ध नीलम सरन व धर्मात्मा सरन द्वारा रायल अल्बर्ट हॉल में आयोजित भव्य समारोह में प्रतिभागियों ने महाराष्ट्र के लोक नृत्य लावणी के साथ-साथ पंजाब का लोक नृत्य भंगड़ा भी प्रस्तुत किया। समारोह का विशेष आकर्षण निर्णायक मंडल की अध्यक्ष बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रे रहीं जिन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके साथ निर्णायकों में बॉलीवुड के कोरियोग्राफर संदीप सुपरकर, कलाकार प्रभाकर सरन, मुधवल्लि व डा. विनोद सिन्हा शामिल थे। इस कार्यक्रम में 31 वर्षीय विधि दवे को मिसेज इंडिया यूएसए चुना गया। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल करने के बाद एक कंपनी में प्रोजेक्ट प्रबंधक के रूप में कार्य कर रही हैं। दूसरे स्थान पर अमृता चहल व तीसरे स्थान पर सौम्या सक्सेना रहीं। इसी प्रकार से मिस टीन प्रतियोगिता में 16 वर्षीय ईशा कोडे ने मिस टेलेंट अवार्ड प्राप्त किया। इस श्रेणी में ऐश्वर्या और तानवी गुजराल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। इंडियन फेस्टिवल कमेटी द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य संयोजक धर्मात्मा सरन ने कहा कि प्रतियोगिता में 26 राज्यों से 75 प्रतियोगियों का शामिल होना उनके लिये गर्व की बात है। कार्यक्रम का शुभारंभ शिल्पा झुरानी के मार्ग दर्शन में श्रीसैनी व कविता मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रतिभागियों द्वारा मन मनमोहक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। समारोह को भव्य रूप प्रदान करने में निशी बहल, निलेश चौकसी, आबिया मल्होत्रा का विशेष सहयोग रहा। मीनाक्षी शेषाद्रे ने अपने संबोधन में कहा कि मात्र सौंदर्य के आधार पर नहीं बल्कि बहुमुखी प्रतिभा और सामान्य ज्ञान को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि विदेश में बसने के बावजूद भी भारतीय मूल के परिवार भारतीय परिवेश और संस्कृति से जुडे रहकर एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं जो अपने आप में प्रशंसनीय है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।