{"_id":"5acf8d4b4f1c1b563e8b4cd5","slug":"191523551563-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मॉडर्न जेल के बीमार कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मॉडर्न जेल के बीमार कैदी की मौत
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मॉडर्न जेल के बीमार कैदी की मौत
फरीदकोट। स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद एक बीमार कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोनियाना (बठिंडा) निवासी मलकीत सिंह के तौर पर हुई है। जेल प्रशासन ने बताया कि मलकीत सिंह को थाना बधनी कलां पुलिस ने 7 जून 2013 को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसमें उसे अदालत से 10 साल की कैद हुई थी। इसे भुगतने के लिए वह इन दिनों फरीदकोट जेल में बंद था। वीरवार को अचानक बीमार होने पर जेल के मेडिकल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि मृतक कैदी के शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद उसके शव को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।