{"_id":"5accef1b4f1c1b1e3d8b464c","slug":"191523379995-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल वर्ग के बंद को मिला समर्थन, पूर्ण: बंद रहा मुक्तसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल वर्ग के बंद को मिला समर्थन, पूर्ण: बंद रहा मुक्तसर
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल वर्ग के बंद को मिला समर्थन, पूर्ण बंद रहा मुक्तसर
विभिन्न जत्थेबंदियों ने निकाला शांति पूर्ण मार्च
एडीसी राजपाल सिंह को ज्ञापन भी सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जनरल वर्ग की ओर से किए गए बंद के आह्वान को मुक्तसर में भरपूर समर्थन मिला। व्यापार मंडल की ओर से दिए गए सहयोग की वजह से मंगलवार को शहर के लगभग सभी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। सुबह करीब 10 बजे व्यापार मंडल और जनरल वर्ग से संबंधित जत्थेबंदियों के सदस्य घास मंडी चौक पर एकत्र हुए। उसके बाद सभी ने शहर के विभिन्न बाजारों में शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च में पुलिस प्रशासन के कड़े सुरक्षा प्रबंधों तले जनरल कैटेगिरी से संबंधित लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
घास मंडी चौक पर एकत्र सभा को संबोधित करते व्यापारी नेता जगदीश चंद्र पिंकी मल्होत्रा, अशोक कुमार चुघ, सोनू छाबड़ा, विशाल कमरा, लाडी बत्रा, दीपक पाल शर्मा, विक्की झांब, नरिंदर बांसल और हरदीप सिंह ने कहा कि जनरल वर्ग जात-पात के खिलाफ है। देश में आरक्षण आर्थिकता के आधार पर होना चाहिए। हर गरीब व्यक्ति जो चाहे किसी भी जाति से संबंधित हो उसे आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।
नेताओं ने समूह दुकानदारों का बाजार बंद करने पर आभार जताया। इस वजह से बठिंडा रोड, कोटकपूरा रोड, गांधी चौक, घास मंडी चौक, दाना मंडी, जलालाबाद रोड, टिब्बी साहिब रोड, सदर बाजार, बावा संत सिंह रोड समेत विभिन्न बाजार पूर्ण तौर पर बंद रहे। बंद का असर पेट्रोल पंपों पर भी नजर आया। लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। बंद के चलते पंपों पर वाहन चालक बिना पेट्रोल भरवाए ही बेरंग लौटते नजर आए। वहीं प्राइवेट स्कूलों व कॉलेजों में भी छुट्टी रही। जनरल कैटेगिरी संघर्ष कमेटी की ओर से एडीसी राजपाल सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया।