{"_id":"5bdb2c4bbdec22695c1f5f58","slug":"181541090379-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों से भरपूर त्योहारों का महीना है कार्तिक मास : कमलानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों से भरपूर त्योहारों का महीना है कार्तिक मास : कमलानंद
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक माह में रखें व्रत : कमलानंद
मुक्तसर। श्री राम भवन में चल रहे कार्तिक महोत्सव तहत हरिद्वार के स्वामी कमलानंद गिरि जी महाराज ने कार्तिक महात्म्य की महिमा सुनाते हुए कहा कि कार्तिक माह में जो भक्त व्रत रखता है, हर सुख उस व्यक्ति के घर का द्वार खटखटाता है। कार्तिक माह में मंदिरों, गोशालाओं, घरों में दीप प्रज्वलित करने का विधान है। इस माह जितने ज्यादा त्योहार आते हैं वह किसी अन्य महीने में नहीं आते। कार्तिक माह त्योहारों तथा खुशियों से भरपूर महीना होता है। इस महीने आने वाले सभी त्योहार काफी महत्वपूर्ण व खुशियां प्रदान करने वाले हैं। कार्तिक माह में बैल, गाय, आंवला, तुलसी, गंगा, बहते हुए जल, खड़े वृक्ष, बट वृक्ष की पूजा करनी चाहिए।