{"_id":"5b3e4b4e4f1c1b0b278b4ab6","slug":"181530809166-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा की टक्कर से बच्चों से भरी बलेरो गाड़ी पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा की टक्कर से बच्चों से भरी बलेरो गाड़ी पलटी
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
इनोवा की टक्कर से बच्चों से भरी बोलेरो पलटी, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर-अमृतसर हाईवे पर जंग-ए-आजादी मेमोरियल के बाहर इनोवा की टक्कर से बच्चों से भरी हुई बोलेरो पलट गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी से बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के कारण बच्चे घबरा गए और रोने लगे। लोगों ने बच्चों को पानी पिलाकर शांत करवाया। बोलेरो चालक सुच्चा सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ स्कूल से बच्चों को लेकर उनके घरों तक छोड़ने जा रहा था। रास्ते में जंग-ए-आजादी के पास इनोवा ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी भी कब्जे में ले ली। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।