फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   खेलमंत्री को दी स्टेडियम गड़बड़ी की शिकायत

खेलमंत्री को दी स्टेडियम गड़बड़ी की शिकायत

Sun, 29 Apr 2018 08:56 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खेलमंत्री को दी स्टेडियम गड़बड़ी की शिकायत
खेल मंत्री से स्टेडियम में गड़बड़ी की शिकायत
विज्ञापन

मंत्री सोढ़ी ने सुनी ग्राउंड सुपरवाइजर की समस्या
दो मई को माहला व खेल अधिकारी चंडीगढ़ तलब
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम से गायब हुए हॉकी एस्ट्रोटर्फ, लोहे के बोर्ड, खिलाड़ियों से अवैध वसूली व स्टेडियम के खराब माहौल संबंधी रविवार को कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के समक्ष पेश होकर ग्राउंड सुपरवाइजर नछत्तर सिंह माहला ने दस्तावेज सौंपे। माहला से पूरी जानकारी हासिल करने के बाद सोढ़ी ने फिरोजपुर के डीएसओ बलवंत सिंह को अपने निवास स्थान पर तलब किया। सोढ़ी ने माहला को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्टेडियम का मसला हल होगा।

माहला ने बताया कि उन्होंने खेल मंत्री को स्टेडियम में चल रही गड़बड़ियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। उन्होंने मंत्री को बताया कि डीएसओ बलवंत सिंह के आने के बाद से स्टेडियम से हॉकी एस्ट्रोटर्फ व लोहे के बोर्ड गायब हो चुके हैं। स्टेडियम में खेलने आ रहे बच्चों से ज्यादा पैसे वसूल किए जा रहे हैं। प्राइवेट कोच रखे गए हैं, जो एक बच्चे से बैडमिंटन खेलने के प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपये वसूलते हैं। खेल अधिकारी की ओर से उन्हें तंग किए जाने के बारे में भी मंत्री को अवगत करवाया। माहला ने खेल मंत्री से मांग करते हुए कहा कि स्टेडियम में चल रही घपलेबाजी की जांच किसी सेवानिवृत्त जज या फिर आईएएससे कराई जाए। माहला ने बताया कि दो मई को चंडीगढ़ खेल विभाग के डायरेक्टर ने उन्हें और डीएसओ फिरोजपुर को बुलाया है। माहला ने कहा कि एक मई को पूरे दस्तावेज लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पेश होंगे, मुख्यमंत्री के ओएसडी सन्नी बराड़ ने उन्हें चंडीगढ़ बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed