फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेस ने जो चुनाव से पहले वायदे किए थे वह उन सब से मुकर चुकी-प्रकाश सिंह बादल

कांग्रेस ने जो चुनाव से पहले वायदे किए थे वह उन सब से मुकर चुकी-प्रकाश सिंह बादल

Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने जो चुनाव से पहले वायदे किए थे वह उन सब से मुकर चुकी-प्रकाश सिंह बादल
कांग्रेस अपने वादों से पलटी : प्रकाश सिंह बादल
विज्ञापन

गांव भाईका केरा में पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
कांग्रेस ने जो चुनाव से पहले वादे किए थे वह उन सब से मुकर चुकी है। एक वर्ष पूरा होने के बाद किसी भी वादे को पूरा नहीं कर रही है। लेकिन अब लोग भी क्या करें क्योंकि मरे और मुकरे का कोई इलाज नहीं होता। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को लंबी हलके के गांव भाईका केरा में बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अब तो हालात ही यह बन गए हैं कि कांग्रेस अपनी कोई भी बात पूरी करने को तैयार नहीं है। बादल ने कहा कि एक ओर तो कांग्रेस कोई काम नहीं कर रही है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी भूमिका को सही ढंग से अदा नहीं किया है। हालांकि सभी कार्य तो सरकार ने ही करने होते हैं लेकिन विरोधी पक्ष की भी जिम्मेदारी होती है कि वह लोगों से मसलों को उनके सामने रखते हुए उन्हें पूरा करवाने के लिए दबाव बनाए।

केजरी के माफीनामे पर बोले-अंदरूनी मामला
केजरीवाल की माफी के बाद आप में पैदा हुए घमासान पर उन्होंने कहा कि यह तो उनका अंदरूनी मामला है, इसमें वह क्या कर सकते हैं। लेकिन एक बात तो साफ है कि इनमें किसी तरह का अनुशासन नहीं है। जिसका जहां मन करता है, चल पड़ता है। एसटीएफ की ओर से बिक्रम सिंह मजीठिया को अभी भी नशे के कारोबार में लिप्त मानने पर बादल ने कहा कि हमारी यह बदकिस्मती है कि हमारे यहां बिना किसी सबूत के ही एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए जाते हैं। यह कोई नहीं समझता कि किसी पर बिना कारण यह गलत बयानबाजी है। अब राजनीति पहले की तरह नहीं है यह तो बदलाखोरी की राजनीति बन गई है। अब तो जिसे चाहे पकड़कर अंदर कर दिया जाता है। जोकि गलत रवायत है। किसान खुदकुशी मामले पर डिप्टी स्पीकर आजायब सिंह भट्टी के बयान पर बादल ने कहा कि खुदकुशी रोकने के लिए सरकार को कोई कदम उठाने चाहिए। जिस किसान पर बीस लाख रुपये कर्ज होगा, उसे नींद कैसा आएगी, वह परेशान रहेगा और अंत परेशानी के कारण खुदकुशी करेगा। इसलिए सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए जिससे खेती बेहतर धंधा बन सके। किसानों की खुदकुशी तो इसी कारण ही रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed