फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत चुनी गई फिरोजपुर-नई दिल्ली शताब्दी

स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत चुनी गई फिरोजपुर-नई दिल्ली शताब्दी

Thu, 08 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत चुनी गई फिरोजपुर-नई दिल्ली शताब्दी
स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत चुनी गई फिरोजपुर-नई दिल्ली शताब्दी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फिरोजपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को नए क्लेवर में लाने की तैयारी शुरू हो गई है। 25 करोड़ फंड वाले स्वर्ण प्रोजेक्ट में उक्त शताब्दी का चयन कर लिया गया है। इसके कोचों के बाहरी और आंतरिक रंग-रूप को बदलने के साथ ही यात्रियों के मनोरंजन हेतु टीवी, सुरक्षा का प्रबंध किया जाएगा। फिरोजपुर मंडल रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत मंडल की फिरोजपुर-नई दिल्ली शताब्दी रेलगाड़ी का ही चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रोजेक्ट के तहत इस रेलगाड़ी पर करीब 50 लाख खर्च किए जाने हैं। इसमें हर कोच में एलईडी वाले टीवी, कंट्रोल लॉक वाले टायलेट, सीट कवर जैसी अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। कोच के आंतरिक हिस्सों को बदलने के रूप में ढाई लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर कोचों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। साथ में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड, सीट नंबर हेतु ब्रेल लिपि का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed