{"_id":"5c6d7e52bdec224db85273a4","slug":"171550679634-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली पार्षद अमर कुमार बीनू को कांग्रेस ने बनाया नगर कौंसिल अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली पार्षद अमर कुमार बीनू को कांग्रेस ने बनाया नगर कौंसिल अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने अकाली पार्षद को बनाया काउंसिल अध्यक्ष
अध्यक्ष पद से बर्खास्त उमा ग्रोवर ने चुनाव को हाईकोर्ट ने चुनौती देने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। करीब 15 दिन पहले ही अधिकारों का दुरुपयोग करने के मामले में पंजाब सरकार ने अकाली दल से संबंधित नगर काउंसिल अध्यक्ष उमा ग्रोवर को पद से बर्खास्त कर दिया है। बुधवार को हुए चुनाव के दौरान कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह किक्की की अगुवाई में अकाली पार्षद अमर कुमार बीनू को सर्वसम्मति से नगर काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया। उधर अध्यक्ष पद से बर्खास्त उमा ग्रोवर ने अपनी खिलाफ सरकार की एक तरफा कार्रवाई और अध्यक्ष पद के चुनाव को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती देने का एलान किया है।
नगर काउंसिल की बुधवार को हुई बैठक में कुल 25 सदस्यों में से 14 ने हिस्सा लिया। अमर कुमार बीनू ने पार्षद पद का चुनाव अकाली दल की टिकट पर जीता था। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही वह कांग्रेस विधायक किक्की ढिल्लों के साथ जुड़े थे। नगर काउंसिल के अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई सालों से तनातनी ही चलती रही है। अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी अध्यक्ष पद को लेकर तत्कालीन अकाली विधायक दीप मल्होत्रा व यूथ अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना के बीच खींचतान रही और कई बार चुनाव स्थगित होने के बाद साल 2016 में बंटी रोमाना गुट की उमा ग्रोवर को अध्यक्ष चुना गया था। उनके मुकाबले में विधायक मल्होत्रा गुट ने अमर कुमार बीनू को दावेदार बनाया था। वर्ष 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस ने अध्यक्ष उमा ग्रोवर को पद से हटाने के लिए जोर लगाना शुरू किया। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था। कुछ दिन पहले स्टाफ केप्रमोशन के फैसले को लेकर तकनीकी खामियां होने की शिकायत के बाद ईओ की रिपोर्ट पर पंजाब सरकार ने अध्यक्ष उमा ग्रोवर को पद से बर्खास्त कर दिया था।