फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सिटी स्टेशन पर डीआरएम फिरोजपुर के खिलाफ हुई नारेबाजी

सिटी स्टेशन पर डीआरएम फिरोजपुर के खिलाफ हुई नारेबाजी

Thu, 21 Feb 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर डीआरएम फिरोजपुर के खिलाफ हुई नारेबाजी
सिटी स्टेशन पर डीआरएम फिरोजपुर के खिलाफ हुई नारेबाजी
विज्ञापन

एनआरएमयू ने मांगों के लिए सिटी स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के दफ्तर पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। एनआरएमयू (नॉदर्न रेलवे मेन्स यूनियन) की ओर से सिटी स्टेशन पर डीआरएम फिरोजपुर की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कामरेड राज कुमार की अध्यक्षता में स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय के समक्ष सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने डीआरएम के खिलाफ नारेबाजी की। सहायक मंडल सचिव कामरेड अश्वनी कुमार ने कहा कि पिछले कई दिन से देखा जा रहा है कि रेल कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों के प्रति फिरोजपुर डीआरएम एवं उनके अधिकारियों को बार अवगत करवाया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही। मुख्य मांगों पर चर्चा करते अश्वनी ने बताया कि ट्रैकमैन साथियों की कैडर रिस्ट्रुक्टयरिंग लागू करना, स्पेशल गेटों पर आठ घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू करना, एसएंडटी स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर लागू करना, एसएंडटी स्टाफ को स्टेशन पर रेलवे आवास देना। प्रियोडिक्ल ट्रांसफर में प्रीयोरिटी ओर सिनियोरिटी का ध्यान रखा जाए, रेलवे कॉलोनी की दयनीय दशा का सुधार किया जाए, ग्रुप डी से पदोन्नत हुए कर्मचारियों को स्पेयर किया जाए यूनियन की मुख्य मांगे हैं। बताया कि पूरे फिरोजपुर मंडल में डीआरएम की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। स्टैंडिंग कमेटी के फैसले के अनुसार विरोध लगातार होगा और जिस किसी स्टेशन पर डीआरएम आए उनका विरोध किया जाएगा। 26 फरवरी को मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन डीआरएम दफ्तर फिरोजपुर में होगा। इस दौरान यूनियन पदाधिकारी बीएल यादव, दीपक गुप्ता, लखबीर सिंह, सुरेश महाजन, तरसेम लाल, अशोक कुमार, नवदीप सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

फोटो:-6-कर्मचारियों को संबोधित करते पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed