{"_id":"5c60583cbdec224b6e13a3e4","slug":"161549817916-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के 55 महीने यूपीए के 55 साल पर भारी-श्वेत मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के 55 महीने यूपीए के 55 साल पर भारी-श्वेत मलिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी के 55 महीने कांग्रेस के 55 साल पर भारी: मलिक
कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया सियासी हमला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 55 महीने कांग्रेस के 55 साल पर भारी हैं। कांग्रेस ने 55 साल में सिर्फ घोटाले, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करके देश का आर्थिक और विकास का नुकसान किया है। मलिक यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
मलिक ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए लामबंद किया। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को अमृतसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शक्ति केंद्र सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मलिक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसमें वर्कर को पूर्ण सम्मान मिलता हैं। कार्यकर्ता पूरे तन, मन और धन से पार्टी की सेवा करता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी संख्या 11 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी बन गई हैं।
मलिक ने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों के लिए विभिन्न लाभदायक स्कीमों को चलाया गया है। मलिक ने कहा कि आज पूरे विश्व में मोदी सरकार की सराहना को देखकर कांग्रेस ने मिलावटी ठगबंधन बनाया है। उन्होंने कहा जिन भ्रष्टाचारी राजनीतिक दलों की विचारधारा कभी मिली नहीं थी और एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते रहे हैं, वह आज मिलावटी ठगबंधन में बंध गए हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरिंदर परमार , प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी,प्रदेश मीडिया सह-संयोजक डा. हरविंदर संधू, पूर्व मंत्री तीषण सूद, मास्टर मोहनलाल, विनय महाजन मौजूद थे।