फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पाक से कटकर भारत आई पतंगें

पाक से कटकर भारत आई पतंगें

Sun, 10 Feb 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
पाक से कटकर भारत आई पतंगें
पाकिस्तान से कटकर भारत आई पतंगें
विज्ञापन

वसंत पंचमी लोग सुबह से ही छत पर चढ़ कर दिनभर उड़ाते रहे पतंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। परिंदों और पतंगों को कोई भी सीमा अपने देश में आने से नहीं रोक सकती है। वसंत पंचमी पर पाकिस्तान से कटकर कई पतंगें उड़ती हुई भारतीय सीमांत गांवों में गिरी हैं, जिन्हें भारतीय नागरिकों ने पकड़ कर आसमान में फिर से उड़ा डाली। वसंत पंचमी त्योहार फिरोजपुर में धुमधाम से मनाया गया। लोगों ने पतंगों पर देश में शांति और भाईचारे के संदेश लिखकर आसमान में पतंगें उड़ाई।
सीमांत गांव कालू वाला के निवासी सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह से ही हवा का रुख भारत की तरफ था, जिस कारण पाकिस्तान से पतंगें कट कर भारतीय सीमा में गिर रही थी। गांव झुगे हजारा सिंह वासी जसवंत सिंह ने बताया कि जब भी हवा की दिशा भारत की तरफ होती है तो पतंगें पाक से आकर यहां गिरती है। जसवंत ने बताया कि उसने सुबह से दोपहर तक पाक की तरफ से आई दस पतंगें पकड़ी है।
विज्ञापन

उधर, फिरोजपुर में सुबह से लोग मकान की छतों पर डीजे लगाकर पतंगें उड़ाने लगे थे। महिलाएं भी पतंगबाजी करने में पुरुषों से पीछे नहीं थी। पतंगबाजी करने के साथ-साथ लोग छतों पर डांस करने लगे थे। पूरा दिन फिरोजपुर में कटी पतंग की आवाज गूंजती हुई सुनाई दी। आकाश रंगबिरंगी पतंगों से से पटा था। राजिंदर कुमार ने बताया कि एक पतंग सीमांत गांव से पकड़कर लाया है, जो पाक की तरफ से आई थी। वसंत पंचमी पर भी लोगों ने चाइनीज डोर से पतंगे उड़ाईं। दिनभर आसमान में कोई भी पक्षी उड़ता हुआ नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed