{"_id":"5b3cfbb44f1c1bbf248b47e0","slug":"161530723252-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पर गिरी बिजली की हाईवोल्टेज तार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पर गिरी बिजली की हाईवोल्टेज तार, चालक की मौत
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रक पर गिरी बिजली की हाईवोल्टेज तार, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। लद्देवाली रोड पर ट्रक के ऊपर बिजली की हाई वोल्टेज तार गिरने से चालक की मौत हो गई। यह हादसा लद्देवाली रोड पर पड़ते कोहेनूर एनक्लेव में हुआ। मृतक ट्रक चालक की पहचान सन्नी निवासी गांव समीपुर जालंधर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्नी ईंटों से भरा ट्रक कोहेनूर एनक्लेव में निर्माणाधीन एक प्लाट पर उतारने आया था। इस दौरान हाई वोल्टेज तार से ट्रक टकरा गया। इसी कारण बिजली की तारों से करंट पास होकर ट्रक में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।