{"_id":"5b326c434f1c1bda6e8ba0bd","slug":"161530031171-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाइक की टक्कर से स्कूटी सवार जेई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाइक की टक्कर से स्कूटी सवार जेई जख्मी
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार जेई जख्मी
कपूरथला। थाना सिटी के तहत मार्कफैड चौक पर पैलेस के नजदीक बाइक व स्कूटी की टक्कर में पावरकाम का जेई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को राहगीरों की सहायता से कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जेई महिंदर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी संतपुरा गली नंबर-2, के बेटे सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता महिंदर सिंह काला संघिया में जेई हैं और मंगलवार को ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे। जब वह मार्कफैड चौक के पास पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके कारण वह घायल हो गए। युवक मौके से फरार हो गए। घटना संबंधी थाना सिटी की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।