{"_id":"5a2c0f014f1c1b8b688b7853","slug":"161512836865-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल प्लांट बंद करने के फैसले से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल प्लांट बंद करने के फैसले से रोष
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। टेक्निकल सर्विस यूनियन, दुकानदार यूनियन, पंजाब खेत मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (एकता) पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने शनिवार को बिजली थर्मल प्लांट बठिंडा समेत तीन प्लांट बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया। गांव दोदा में पुतला फूंककर रोष जताया गया।
मजदूर, मुलाजिम एवं किसान संघर्ष कमेटी के कनवीनर पूरन सिंह दोदा व कमेटी मेंबर प्यारे लाल ने पंजाब सरकार व केंद्र सरकार की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने बिजली एक्ट-2003 के तहत बोर्ड का निजीकरण करके दो कंपनियों को बांटने के फैसले को राज्य का दुर्भाग्य करार दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने मांग की कि राज्य के तीनों सरकारी थर्मल प्लाटों को बंद करने के फैसले को रद्द किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से 14 दिसंबर को मिनी सचिवालय के समक्ष धरना दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस धरने में शामिल होने की अपील भी की। मौके पर गुरभगत भलाईआना, हरबंस कोटली, धर्म सिंह के अलावा बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।