{"_id":"68eb9754b2da5dd4d9066ca6","slug":"16-year-old-girl-waiting-for-bus-with-her-parents-crushed-by-truck-in-jalandhar-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: दिवाली की शॉपिंग रह गई अधूरी... 10वीं की छात्रा को ट्रक ने कुचला, माता-पिता की बच गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Accident: दिवाली की शॉपिंग रह गई अधूरी... 10वीं की छात्रा को ट्रक ने कुचला, माता-पिता की बच गई जान
Sun, 12 Oct 2025 05:26 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:26 PM IST
सार
जालंधर देहात के एरिया में रविवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 16 साल की किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बगल में गिरने से बच गए।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पंजाब के जालंधर में दर्दनाक हादसे में 10वीं की छात्रा की मौत हो गई। वह अपने परिवार के लोगों के साथ दिवाली की शॉपिंग के लिए जा रही थी, लेकिन उसकी शॉपिंग अधूरी रह गई।
विज्ञापन
जालंधर देहात के एरिया में रविवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 16 साल की किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बगल में गिरने से बच गए।
विज्ञापन
मृतका अपने परिवार के साथ बस का इंतजार कर रही थी, जब यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान रोमनप्रीत कौर (16), निवासी महितपुर, के रूप में हुई है। 10वीं की स्टूडेंट थी। वह अपने परिवार के साथ दिवाली की खरीदारी करने गांव सिंगोवाल बस स्टॉप पर खड़ी थी और महितपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ट्रक जो जगरांव की ओर रेत से लदा जा रहा था, वहां से गुजरा। सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों से बचने के चक्कर में ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और परिवार को टक्कर मार दी। परिवार के अन्य सदस्य बगल में गिरकर बच गए, लेकिन रोमनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ड्राइवर राम सिंह, निवासी खुखरैण, थाना कोतवाली कपूरथला, शराब के नशे में था। हालांकि, जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि ड्राइवर का मेडिकल करवाया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।