फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शव को नहर में फेंकने वाले मुलाजिमों का नहीं मिला दोबारा पुलिस रिमांड

शव को नहर में फेंकने वाले मुलाजिमों का नहीं मिला दोबारा पुलिस रिमांड

Sat, 01 Jun 2019 09:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
शव को नहर में फेंकने वाले मुलाजिमों का नहीं मिला दोबारा पुलिस रिमांड
फरीदकोट। सीआईए स्टाफ की हिरासत में 18 मई 2019 की रात को नौजवान जसपाल सिंह की संदिग्ध मौत के बाद अगले दिन 19 मई की सुबह उसके शव को खुर्द बुर्द करने के मामले में पुलिस ने सीआईए स्टाफ के दो मुलाजिमों सुखमंदर सिंह व दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया हुआ है और इन दिनों वह न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। शनिवार को पुलिस ने इन दोनों मुलाजिमों को एक बार फिर प्रोडक्शन वारंट के आधार पर जेएमआईसी एकता उप्पल की अदालत में पेश किया और जसपाल सिंह की लाश समेत उसके कपड़े, फंदा लगाने में उपयोग चादर के अलावा उसका मोबाइल फोन बरामद करने के लिए पुलिस रिमांड की मांग रखी। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने इसे खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि दोनों आरोपी पहले ही चार दिन पुलिस रिमांड पर रह चुके है और ऐसे में उनके रिमांड को और नहीं बढ़ाया जा सकता।
विज्ञापन

सीआईए के दोनों मुलाजिमों पर आरोप है कि इन्होंने नौजवान के कथित रूप से खुदकुशी करने के बाद इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिन्द्र सिंह के साथ मिलकर उसके शव को ठिकाने लगाने की मंशा से नहर में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार नहर में फेंकने से पहले आरोपियों ने नौजवान की लाश से सारे कपड़े उतार लिए थे। बचाव पक्ष के वकील मनदीप चानना ने पुलिस के आग्रह का विरोध करते हुए कहा कि दोनों मुलाजिम पहले चार दिन रिमांड पर रहे है और पुलिस कुछ बरामद नहीं कर सकी।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ से बरामद लाश का डीएनए टेस्ट करवाएगी
जिला पुलिस ने दो दिन पहले हनुमानगढ़ से बरामद लाश का डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला किया है। हालांकि परिवार ने शव जसपाल सिंह का होने से साफ इंकार कर दिया है। पुलिस उस शव को जसपाल सिंह का ही मान कर चल रही है। डीएनए टेस्ट के लिए पुलिस को जसपाल सिंह के परिवार के सैंपल भी लेने होंगे, जिसके लिए परिवार अभी तैयार नहीं है। एक्शन कमेटी के सदस्य केशव आजाद का आरोप है कि असल में पुलिस केस से पीछा छुड़ाने के चक्कर में किसी और का शव जबरन परिवार को सौपना चाहती है। इस मामले में एसएसपी राज बचन सिंह संधू ने कहा कि न सिर्फ हनुमानगढ़ से बरामद शव का शक के आधार पर डीएनए टेस्ट करवाने हैं, बल्कि पुलिस अभी भी जसपाल की लाश की तलाश में नहर को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed