{"_id":"5cb4b264bdec2223512daecd","slug":"151555346020-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिकल लैब सुपरिटेंडेंट का स्कूटर मिला नहर के किनारे, आशंका नहर में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिकल लैब सुपरिटेंडेंट का स्कूटर मिला नहर के किनारे, आशंका नहर में कूदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में गोताखोर तलाश रहे सुपरिंटेंडेंट को
इलेक्ट्रिकल लैब सुपरिंटेंडेंट का स्कूटर मिला नहर के किनारे
पुलिस गोताखोर की मद्द से सुपरिटेंडेंट की नहर में कर रही तलाश
पुलिस ने स्कूटर कब्जे में लेकर शुरू कर दी जांच-पड़ताल-एसएचओ
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। फिरोजपुर-लुधियाना राजमार्ग स्थित शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कालेज की इलेक्ट्रिकल लैब का सुपरिंटेंडेंट गुरमीत सिंह का स्कूटर फिरोजपुर-मोगा रोड स्थित राजस्थान फीडर नहर के किनारे से बरामद हुआ है। आशंका है कि गुरमीत नहर में कूद गया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में गुरमीत को तलाश रही है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब दस बजे फिरोजपुर-मोगा मार्ग स्थित राजस्थान फीडर नहर के किनारे से एक स्कूटर खड़ा मिला। स्कूटर में मिले दस्तावेजों से पता चला कि स्कूटर शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग की इलेक्ट्रिकल लैब सुपरिटेंडेंट गुरमीत सिंह का है। पुलिस को आशंका है कि गुरमीत ने नहर में छलांग लगा दी है। लेकिन देर शाम तक गुरमीत का कोई सुराग नहीं मिला था। उधर, कुलगढ़ी थाना के प्रभारी गुरजंट सिंह का कहना है कि गुरमीत के स्कूटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरमीत के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि गुरमीत कहीं घर से लड़ कर तो नहीं गया या फिर किसी कारण परेशान था।