फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   15 year old student assaulted over dispute over sitting on carpet in school

Jalandhar News: स्कूल में दरी पर बैठने के विवाद में 15 वर्षीय छात्र से मारपीट

Wed, 25 Oct 2023 07:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 25 Oct 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
15 year old student assaulted over dispute over sitting on carpet in school
आरोप : हमलावर छात्रों ने अपने परिजनों को बुलाकर छात्र को पीटासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। करीब 15 वर्षीय एक छात्र को उसके ही स्कूल में पढ़ने वाले कुछ अन्य छात्रों ने दरी पर बैठने के विवाद के बाद परिजनों को बुलाकर बुरी तरह से पीटा। इस घटना के बाद पीड़ित छात्र को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। घायल छात्र के परिजनों ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
करीब 15 साल का यह छात्र सीड फार्म गांव के एक स्कूल में पढ़ता है। सोमवार को उसकी स्कूल में ही अन्य छात्रों के साथ दरी पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई थी। स्कूल के अध्यापक ने एक बार तो मामला शांत करवा दिया, लेकिन छुट्टी के बाद छात्रों ने अपने परिजनों को वहां बुला लिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद पीडि़त छात्र के परिजनों ने उसे इलाज के लिए मंगलवार को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार छात्र के पीठ और छाती पर पिटाई के काफी निशान हैं, जिसकी एमएलआर काटकर पुलिस को दे दी गई है। इधर, छात्र के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा दो दिन से अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन अभी तक उसके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। उन्होंने पुलिस से हमलावर छात्रों व उनके परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि छात्र की एमएलआर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed