{"_id":"5aa16dc54f1c1ba4758b456e","slug":"141520528837-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसाई युवक मेले में जीएनसी की छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसाई युवक मेले में जीएनसी की छात्राओं का दबदबा
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक मेले में जीएनसी की छात्राओं का दबदबा
मुक्तसर। माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज तलवंडी साबो में दो दिवसीय खालसाई युवक मेला करवाया गया। इसमें गुरु नानक कॉलेज की छात्राओं ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। वार गायन और कली गायन मुकाबले में नवनीत कौर व रविंदरदीप कौर की टीम ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। धार्मिक गीत में सुरिंदर कौर ने पहला, पोस्टर बनाने के मुकाबले में मोनिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं का कॉलेज लौटने पर शानदार स्वागत हुआ। अतिरिक्त सचिव सरूप सिंह नंदगढ और प्रिंसिपल डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने छात्राओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान डॉ. राणा बलजिंदर कौर, मैडम हरजीत कौर, मैडम गुरवरिंदर कौर और मैडम नवनीत सैनी समेत समूह स्टाफ उपस्थित था।