फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   132 crore will divert sewerage and water supply lines In Pathankot

132 करोड़ से बिछेगी सीवरेज और वाटर सप्लाई की लाइन

Tue, 27 Oct 2020 07:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
132 crore will divert sewerage and water supply lines In Pathankot
पठानकोट में सीवरेज लाइन के काम का शुभारंभ करते विधायक अमित विज व अन्य। - फोटो : PATHANKOT
विधायक अमित विज ने मंगलवार को कहा शहर के जिन एरिया में सीवरेज की सुविधा नहीं है, वहां बहुत जल्द लोगों को सुविधा मिल जाएगी। अमृत योजना के तहत 132.14 करोड़ से पूरे शहर को 100 फीसदी सीवरेज सुविधा और वाटर सप्लाई दी जाएगी। विधायक मोहल्ला ग्रीन फील्ड में नई डाली जाने वाली सीवरेज लाइन के काम का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

विधायक विज ने कहा कि पठानकोट नगर निगम के अधीन आते एरिया में अमृत योजना के तहत वाटर सप्लाई व सीवरेज की नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मंगलवार को ग्रीन फील्ड, अंदरुन बाजार, सुंदरनगर, पूर्ण नगर, ग्रीन एवेन्यू व खानपुर एरिया में नई सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू किया गया है। कहा कि नई सीवरेज लाइन डलने के बाद नए जुड़े एरिया के लोगों को सीवरेज की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जिस एरिया में गंदे पानी व पानी की समस्या है, वहां पर समस्या का हल कराकर लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व शिमला पहाड़ी स्थित अपने कार्यालय में विधायक ने रेलवे व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि चक्की क्वारी रेलवे ट्रैक को ऊंचा करने के बाद इलेक्ट्रिक पोल नहीं लगाए जाएंगे। ट्रैक को ऊंचा करने के बाद पंजाब सरकार की ओर से ट्रैक के पास टाइलें लगाकर रास्ते को समतल किया जाएगा। दिसंबर तक फंड रिलीज होने के बाद पीडब्लूयडी बीएंडआर की देख रेख में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि चक्की-क्वारी ट्रैक से सेना का गोला-बारूद आता है, जो रिहायशी एरिया से निकलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सेना से गोला-बारूद गोदाम को शहर के बाहर शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए दो साइटें भी देखी गई हैं, जिसकी समीक्षा करके प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता आशीष विज, पूर्व पार्षद गौरव बडैहरा, पूर्व पार्षद रमेश कुक, एसडीओ दिवितेश विरदी, पूर्व पार्षद अजय कुमार, ठेकेदार अनिल बांसल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed