फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलवामा में भी करेंगे शहीदों को समर्पित 21 कुंडीय महायज्ञ-कार्षिण

पुलवामा में भी करेंगे शहीदों को समर्पित 21 कुंडीय महायज्ञ-कार्षिण

Thu, 21 Feb 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा में भी करेंगे शहीदों को समर्पित 21 कुंडीय महायज्ञ-कार्षिण
पुलवामा में भी होगा शहीदों को समर्पित 21 कुंडीय महायज्ञ
विज्ञापन

तीर्थ तुल्य होते हैं वह स्थान, जहां किया जाता है शहीदों को नमन : कुंवर विक्की
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पुलवामा के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए रघुनाथ मंदिर के रामलीला ग्राउंड में आचार्य करुण शर्मा की अध्यक्षता में 21 कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ चौथे दिन में प्रवेश कर गया। पंजाब, हिमाचल और जेएंडके से आए लोगों के साथ-साथ शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने शामिल होकर हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। यज्ञ के मुख्य कथा वाचक कार्षिण मनोहरलाल ने कहा कि वह पुलवामा में भी ऐसा महायज्ञ करेंगे।
शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कुंवर विक्की ने कहा कि पुलवामा हमले को लेकर आज सारा देश सदमे में है और हर देशवासी एक मंच पर एकत्रित होकर पाक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां शहीदों को स्मरण किया जाता है, वह स्थान तीर्थ तुल्य बन जाता है।
विज्ञापन

यज्ञ के मुख्य कथा वाचक कार्षिण मनोहरलाल ने कहा कि उन्होंने यह संकल्प लिया है कि शहीदों के सम्मान में इस तरह के 100 महायज्ञ करेंगे। अब तक वह 65 यज्ञ कर चुके हैं। आज इस महायज्ञ का चौथा दिन है और यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है कि उनके शहर की धरती पर शहीदों के सम्मान में इतना बड़ा यज्ञ हो रहा है और यह 25 फरवरी तक चलेगा। इसके अंतिम दिन एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर शहीद परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर शहीद मक्खन सिंह के पिता हंस राज, गगनदीप, आर्चायदेव दत्त गौरव, पवन रैना, बनारस से विलोक दत्ता नागर, सुभाष शर्मा, मुनीष ब्यास, इंद्रजीत और दीपक शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो:-5-कार्यक्रम में उपस्थित आयोजक व उपस्थित मुख्यातिथि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed