{"_id":"5b1ea1b84f1c1ba96e8b779a","slug":"131528734136-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार राज्य की लिंक सड़कों की मरममत पर दो हजार करोड़ करेगी खर्च-कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार राज्य की लिंक सड़कों की मरममत पर दो हजार करोड़ करेगी खर्च-कैबिनेट मंत्री
Updated Mon, 11 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘लिंक रोडों की मरम्मत पर 2 हजार करोड़ होंगे खर्च’
गुरुहरसहाय के स्कूलों का 28 करोड़ से होगा विकास: राणा गुरमीत
कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों के लिए 1.90 करोड़ के चेक बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने सोमवार को कहा कि सरकार की तरफ से राज्य में लिंक रोडों की मरम्मत पर 2 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सोढी गुरुहरसहाय हलके की पंचायतों और स्कूलों के लिए 1 करोड़ 90 लाख के विकास कार्यों के चेक देने पहुंचे थे।
सोढी ने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में छोटे किसानों का कर्ज माफ करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिससे राज्य के लाखों छोटे और गरीब किसानों को लाभ मिला है, वही मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत राज्य और यहां के निवासियों को हर पक्ष से सेहतमंद बनाने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाई गई है। इसके अलावा पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सर्वपक्षीय विकास की भी शपथ ली गई है।
सोढी ने कहा कि गुरुहरसहाय सबडिवीजन के स्कूलों में कमरों, शौचालयों, पीने वाले पानी, बुनियादी ढांचे के विकास पर 28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके अंतर्गत आज स्कूलों के लिए एक करोड़ 90 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। हलके के गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए भी करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पंचायतों को 1 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की गई है।
विज्ञापन
सोढ़ी ने कहा कि सरकार की तरफ से स्कूलों में खेल गतिविधियों के लिए विशेष पीरियड लगाए जाएंगे। इसके अलावा नौजवानों को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए अलग-अलग स्कीमें चलाईं जाएंगी, गांवों में खेल क्लबों, शिक्षा संस्थाओं में खेल विंग, खेल स्टेडियम, जिम में विस्तार करके इस मुहिम को और मजबूत किया जाएगा।