फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   टांडा में हस्तकला शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

टांडा में हस्तकला शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
टांडा में हस्तकला शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। क्षेत्र के गांव सरकथल स्थित सरस्वती कन्या पोस्ट ग्रैजएट कॉलेज में छात्राओं द्वारा हस्तकला शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी में छात्राओं ने हस्त निर्मित वस्तुएं का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष तथा एमए की छात्राओं ने अपने अपने हस्त निर्मित वस्त्र एवं वस्तुओं का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में बास्केट, डस्टबिन, पेटिंग, परमानेंट रंगोली तथा आकर्षक बुके बनाकर सबका मन मोह लिया। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि प्रताप सिंह चौहान एडवोकेट व समर सिंह चौहान एडवोकेट, खुर्शीद अहमद एडवोकेट रहे। तथा छात्रों द्वारा प्रदर्शित कला के उच्च प्रदर्शन को सराहा। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक राजकुमार चौहान ने छात्राओं को संबोधित कर कहा कि महाविद्यालय में हमेशा से ही विभिन्न प्रकार के कलात्मक आयोजन कराए जाते रहे हैं। इन आयोजनों से बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक तथा कलात्मक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिये महाविद्यालय में प्रतिवर्ष विभिन्न प्रदर्शनी तथा अन्य आयोजन किए जाते है।आयोजित की गई प्रदर्शनी में अत्यंत आकर्षक प्रदर्शित वस्तुओं की की प्रशंसा की गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ ज्योति चौहान, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, हरज्ञान सिंह, यासमीन खान, तारीफ हुसैन राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed