फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डीसी व पुलिस कमिशनर ने स्ट्रांग रूम का दौरा किया, 5500 अधिकारियों के कंधों पर होगी चुनावों की कमान

डीसी व पुलिस कमिशनर ने स्ट्रांग रूम का दौरा किया, 5500 अधिकारियों के कंधों पर होगी चुनावों की कमान

Wed, 13 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
डीसी व पुलिस कमिशनर ने स्ट्रांग रूम का दौरा किया, 5500 अधिकारियों के कंधों पर होगी चुनावों की कमान
जालंधर में 2500 पुलिस कर्मी होंगे तैनात: कमिश्नर
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर ने स्ट्रांग रूम का दौैरा किया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नगर निगम के चुनावों के लिए मतदान की तैयारियां का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा व डीसी वरिंदर शर्मा ने ईवीएम को रखने वाले विभिन्न स्थलों का दौरा किया और वहां पर सिक्योरिटी बंदोबस्त को लेकर खाका तैयार किया। तीन घंटे से अधिक समय तक दोनों अधिकारियों ने ईवीएम को रखने लिए बनाए गए विभिन्न केंद्रों का दौरा किया।
पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा व डीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्वक मतदान करवाने के लिए 5500 मुलाजिमों को कमान सौंपी गई है, जिसमें तीन हजार सिविल प्रशासन के अलावा 2500 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी तैनात किये गए हैं। दोनों अधिकारियों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केएमवी कालेज, सरकारी ट्रेनिंग कालेज, जूनियनर माडल स्कूल, हंसराज स्टेडिमय का दौरा किया, जहां पर ईवीएम मशीनों को रखा गया है। कमिश्नर सिन्हा ने सिक्योरिटी व सुरक्षा को लेकर तमाम टिप्स मातहत अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने कहा कि चुनावों में पूरी पारदर्शिता लाकर एक उदाहरण तैयार किया जाएगा, इसलिए जहां पर ईवीएम रखी गयी हैं, वहां पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को भी साथ शामिल किया गया है ताकि वह किसी समय भी सिक्योरिटी व सुरक्षा को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा चुनाव शांतिपूर्वक करवाया जाएगा। लोग बिना भय के खुलकर मतदान करें, इसके लिए प्रशासन वचनबद्ध है। इस दौरान एडीसी डी भूपिंदपाल सिंह, डीसीपी राजिंदर सिंह, एसडीएम परमवीर सिंह, एसडीएम राजीव वर्मा, आरटीए दरबारा सिंह, एडीसीपी कुलवंत हीर समेत कई अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर सील, वाहनों की चेकिंग शुरू
पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया है। आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरू कर दिया गया ताकि शरारती तत्व चुनावों में कोई नापाक हरकत को अंजाम न दे सकें। शहर के तमाम संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर लिया गया है और वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जालंधर में निगम चुनावों में 552 पोलिंग बूथ हैं, इसमें से 344 संवेदनशील व 31 अति संवेदनशील हैं। इन बूथों पर रैपिड एक्शन के लिए पेट्रोलिंग दस्ते तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed